प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) भारत सरकार की एक पहल है जो किसानों को न्यूनतम आय सहायता के रूप में प्रति वर्ष ₹6,000 (यूएस $71) तक देती है। इस पहल की घोषणा पीयूष गोयल ने 1 फरवरी 2019 को भारत के 2019 अंतरिम केंद्रीय बजट के दौरान की थी। इस योजना की लागत प्रति वर्ष ₹75,000 करोड़ (2023 में ₹930 बिलियन या यूएस $11 बिलियन के बराबर) है और यह दिसंबर 2018 से लागू हुई है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM KISAN) एक सरकारी योजना है, जिसका उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। पीएम-किसान दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना ₹6,000 की वित्तीय सहायता तीन किस्तों में डायरेक्ट उनके बैंक अकाउंट में दी जाती है। इसका उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाना और कृषि विकास को बढ़ावा देना है। योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता, आवश्यक दस्तावेज़ और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी होना जरूरी है, ताकि किसान इसका लाभ उठा सकें, योजना की पूरी डिटेल्स यहां दी गयी है।
पिछले तीन वर्षों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के अंतर्गत लगभग 11.78 करोड़ किसानों को लाभ प्रदान किया गया है और पूरे भारत में इस योजना के पात्र लाभार्थियों को विभिन्न किस्तों में 1.82 लाख करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है।
पीएम-किसान योजना: विवरण (PM Kisan Samman Nidhi Yojana Details)
पीएम-किसान योजना एक केन्द्रीय क्षेत्र की योजना है, जिसे पीएम मोदी द्वारा 24 फरवरी, 2019 को लांच किया गया था. इस योजना के तहत किसानों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार की ओर से सहायता प्रदान की जाती है.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि | |
लांच | 24 फरवरी, 2019 |
योजना का प्रकार | केन्द्रीय क्षेत्र की योजना |
कुल वार्षिक लाभ | 6,000 रुपये |
क़िस्त | 3 (2000 रुपये प्रत्येक) |
पात्र | 2 हेक्टेयर तक भूमि वाले छोटे और सीमांत किसान |
ऑफिसियल वेबसाइट | pmkisan.gov.in |
हेल्पलाइन नंबर | 155261/011-24300606 |
अभी तक जारी किस्तें | 18 |
किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य (PM kisan Samman Nidhi Yojana Objectives)
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के मुख्य उद्देश्य निम्न प्रकार हैं:
- इसका लक्ष्य छोटे और सीमांत किसानों (SMFs) के आय को बढ़ाना है।
- योजना का मकसद यह भी है कि किसान अपनी ज़रूरतों के लिए गैर-सरकारी कर्ज़ पर निर्भर न रहें और खेती का काम बिना रुकावट के जारी रख सकें।
- योजना छोटे और सीमांत किसानों की आर्थिक ज़रूरतों को पूरा करने में मदद करती है, ताकि वे फसल की अच्छी देखभाल के लिए ज़रूरी सामान खरीद सकें। जिससे उनके फसलों की पैदावार ठीक-ठाक हो और उनकी सही कमाई हो सके।
- भौतिक सत्यापन मॉड्यूल: योजना में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार प्रत्येक वर्ष अनिवार्य रूप से 5% लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन किया जाता है।
- PM-KISAN मोबाइल एप: इसे इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा विकसित और डिज़ाइन किया गया है।
- स्रोत: पी.आई.बी.
PM Kisan Yojana की प्रमुख विशेषताएं (PM Kisan Samman Nidhi Yojana Features)
यहां पीएम किसान की कुछ प्रमुख विशेषताएं और लाभ दिए गए हैं:
विशेषताएं | विवरण |
वार्षिक लाभ | योग्य किसान परिवारों को सालाना- ₹6,000जो ₹2,000 की तीन समान किस्तों में दी जाएगी |
कब मिलेगी राशि | प्रति चार महीनों पर |
भुगतान का तरीका | आधार से जुड़े बैंक खातों में सीधा हस्तांतरण (DBT) |
फंडिंग सोर्स | भारत सरकार |
- वित्तीय लाभ:
- प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) मोड के माध्यम से देश भर के किसान परिवारों के बैंक खातों में हर चार महीने में तीन समान किस्तों में 6000 रुपए प्रतिवर्ष का वित्तीय लाभ हस्तांतरित किया जाता है।
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री आवास योजना 2025: जानें किन्हें मिलेगा घर का लाभ
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लाभान्वित लाभार्थियों (PM Kisan Samman Nidhi Yojana List)
18वीं किस्त (अगस्त 2024-नवंबर 2024) के दौरान पीएम-किसान के तहत लाभान्वित लाभार्थियों की संख्या
सीरीयल नम्बर | राज्य | लाभार्थियों की संख्या |
---|---|---|
1 | ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS | 12,832 |
2 | ANDHRA PRADESH | 41,22,499 |
3 | ASSAM | 18,87,562 |
4 | BIHAR | 75,81,009 |
5 | CHANDIGARH | – |
6 | CHHATTISGARH | 25,07,735 |
7 | DELHI | 10,829 |
8 | GOA | 6,333 |
9 | GUJARAT | 49,12,366 |
10 | HARYANA | 15,99,844 |
11 | HIMACHAL PRADESH | 8,17,537 |
12 | JAMMU AND KASHMIR | 8,58,630 |
13 | JHARKHAND | 19,97,366 |
14 | KARNATAKA | 43,48,125 |
15 | KERALA | 28,15,211 |
16 | LADAKH | 18,207 |
17 | LAKSHADWEEP | 2,198 |
18 | MADHYA PRADESH | 81,37,378 |
19 | MAHARASHTRA | 91,43,515 |
20 | MANIPUR | 85,932 |
21 | MEGHALAYA | 1,50,413 |
22 | MIZORAM | 1,10,960 |
23 | NAGALAND | 1,71,920 |
24 | ODISHA | 31,50,640 |
25 | PUDUCHERRY | 8,033 |
26 | PUNJAB | 9,26,106 |
27 | RAJASTHAN | 70,32,020 |
28 | SIKKIM | 28,103 |
29 | TAMIL NADU | 21,94,651 |
30 | TELANGANA | 30,77,426 |
31 | THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU | 11,587 |
32 | TRIPURA | 2,29,362 |
33 | UTTAR PRADESH | 2,25,78,654 |
34 | UTTARAKHAND | 7,96,973 |
35 | WEST BENGAL | 45,03,158 |
36 | कुल योग | 9,59,25,578 |
पीएम किसान के लिए आवश्यक दस्तावेज़ (PM Kisan Samman Nidhi Yojana Important Documents)
पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को अनिवार्य रूप से नीचे बताए गए डॉक्यूमेंट्स (PM-KISAN Scheme Documents) या जानकारी प्रदान करना होगी-
मोबाइल नंबर- अनिवार्य नहीं है, लेकिन यदि नंबर हो तो दे दें, ताकि योजना की आगे की जानकारी प्राप्त हो सके।
- नाम, आयु, लिंग और कैटेगरी (SC/ST)
- आधार नंबर
- बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की पात्रता (PM Kisan Samman Nidhi Eligibility Conditions)
इस योजना का लाभ (PM KISAN YOJANA Benefits) लेने के किसानों को निम्नलिखित योग्यता शर्तों को पूरा करना होगा:
- आप एक भूमिधारी किसान परिवार होने चाहिए (योजना के अनुसार ‘किसान परिवार’ की परिभाषा- पति, पत्नी और अवयस्क बच्चे शामिल होने चाहिए)।
- आपको अपना ई-केवाईसी पूरा करना होगा, साथ ही आधार कार्ड को अपने बैंक खाते और ज़मीन के रिकॉर्ड से जोड़ना अनिवार्य है।
- यह ज़मीन राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के सरकारी रिकॉर्ड में आपके नाम पर होनी चाहिए।
लाभार्थी स्टेटस कैसे चेक करें: (PM Kisan Samman Nidhi Yojana status)
जैसा कि ऊपर बताया गया है, भारत सरकार प्रति वर्ष 6000 रुपये की न्यूनतम आय सहायता राशि तीन किश्तों में वितरित करती है. यदि किसी सूचीबद्ध किसान को तय समय के अनुसार राशि नहीं मिली है, तो वे पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपना स्टेटस ऑनलाइन चेक सकते हैं.
ऐसे चेक करें स्टेटस:
स्टेप 1 – पीएमकेएसएनवाई की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं.
स्टेप 2 – फार्मर कॉर्नर के अंतर्गत “लाभार्थी स्थिति” (Beneficiary Status) पर क्लिक करें.
स्टेप 3 – आधार नंबर, रजिस्टर मोबाइल नंबर या बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें और स्टेटस देखें.
पीएम किसान में रजिस्ट्रेशन कैसे करें? (PM Kisan Samman Nidhi Yojana Registration Process)
किसान निम्नलिखित माध्यमों से “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना” (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- पीएम- किसान का ऑफिशियल पोर्टल
- स्थानीय राजस्व या ब्लॉक कृषि कार्यालय
- कॉमन सर्विस सेंटर या CSCs
पीएम किसान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया (PM Kisan Samman Nidhi Online Registration Process)
- सबसे पहले पीएम-किसान की वेबसाइट पर जाएं और “New Farmer Registration” पर क्लिक करें।
- अपना आधार नंबर डालें, ज़मीन से जुड़ी जानकारी चेक करें और ई-केवाईसी पूरा करें।
- जब आपकी जानकारी राज्य सरकार द्वारा चेक कर ली जाती है और रजिस्ट्रेशन मंजूर हो जाता है, तब से आपको योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाता है।
- योजना के अंतर्गत ऑनलाइन पंजीयन कराने के लिए केंद्र सरकार द्वारा एक पीएम किसान ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया है, इस पोर्टल के होम पेज पर न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन हाइपरलिंक दिया गया है जिसे क्लिक करके किसान इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
नोट-
- योजना का लाभ लेने के लिए सभी लाभार्थी को e-KYC करना अनिवार्य है।
- जो, ओटीपी के ज़रिए ऑनलाइन और CSCs के माध्यम से ऑफलाइन हो सकता है।
- योजना का लाभ लेते रहने के लिए समय-समय पर बैंक और ज़मीन रिकार्ड को अपडेट करवाते रहना होगा।
ऑफलाइन पंजीयन (PM Kisan Samman Nidhi Yojana Offline Process)
इस योजना के अंतर्गत ऑफलाइन भी पंजीयन कराया जा सकता है जिसके लिए किसानों को नजदीकी सीएससी सेंटर अथवा ग्राम पंचायत में संपर्क करना होगा। इस कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा किसानों के फॉर्म को जांचा परखा जाएगा और उसके बाद अगर वह किसान उपयुक्त हैं तो उनका नाम लाभार्थी सूची में दर्ज करवा दिया जाएगा।
इस योजना के अंतर्गत कई तरह के कैंप भी लगाए गए थे जिससे किसान आसानी से इस योजना के लिए पंजीयन करवा सकें। आगामी कैंप कब लगने वाले हैं इसकी जानकारी किसान अपने नजदीकी तहसील कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
पीएम किसान योजना करेक्शन कैसे करे ?
पीएम किसान योजना के अंतर्गत कई लाखों किसानों के फॉर्म रिजेक्ट भी हो रहे हैं और इस तरह उनका नाम लाभार्थी सूची में दर्ज नहीं हो पा रहा है, बल्कि रिजेक्ट सूची में आ रहा है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यह बताया जा रहा है कि किसानों ने अपने फॉर्म को भरते समय कई तरह की गलतियां की है इसीलिए सरकार ने पीएम किसान पोर्टल में यह ऑप्शन दिया है जिसके जरिए किसान अपने फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं।
इसके लिए किसान स्वयं पोर्टल पर जाकर फॉर्मर सेक्शन के अंतर्गत आधार फेलियर रिकॉर्ड विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं, जिसके बाद किसानों से उनका आधार नंबर पूछा जाएगा जिसे सही तरह से भरकर किसान अगले स्टेप पर पहुंच जाएगा।
इसके बाद किसान द्वारा भरी गई पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई जाएगी, इस जानकारी के अंतर्गत जो भी जानकारी गलत भरी है, उस पर रेड मार्क दिखाई देगा।
किसान साइड में बने एडिट के ऑप्शन को क्लिक करके अपने द्वारा भरी गई गलत जानकारी को सही करके, सबमिट कर सकता है और इस तरह किसान अपनी निजी जानकारी संबंधित गलतियों को सुधार सकता ह।
हाल ही में सरकार ने इस वेबसाइट में सीएससी सेंटर के लिए भी एक लॉगइन शुरू किया है जिसके जरिए किसान सीएससी सेंटर पर जाकर भी अपने फॉर्म में भरी गई लक जानकारी को सीएससी सेंटर अधिकारियों द्वारा सुधरवा सकता है।
ज्यादातर किसानों द्वारा बैंक डिटेल में संबंधी जानकारी ही गलत भरी गई है, इस तरह की जानकारी को सीएससी सेंटर द्वारा सही किया जा सकता है।
19वीं किस्त
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी 2025 को बिहार के भागलपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 19वीं किस्त जारी की। इस कार्यक्रम के दौरान, देशभर के 9.8 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिला, जिसमें 2.41 करोड़ महिला किसान भी शामिल हैं। 19वीं किस्त के माध्यम से किसानों को DBT के जरिये 22,000 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता प्रदान की गई.
पीएम किसान सम्मान निधि 20वीं किस्त की तारीख (PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Date)
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत किसानों को हर साल तीन बराबर किस्तों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। अब तक योजना की 19 किस्तें जारी हो चुकी हैं।
वर्ष 2025 की दूसरी किस्त, जो कि योजना की कुल 20वीं किस्त होगी, जून माह में जारी होने की संभावना है। इसके बाद, वर्ष 2025 की तीसरी किस्त (कुल 21वीं किस्त) अक्टूबर 2025 में जारी की जा सकती है।
हालांकि, इन किस्तों की सटीक तिथियां सरकार द्वारा निर्धारित की जाएंगी, और सरकारी पोर्टल या प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
FAQs
पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त कब आएगी 2025 में?
पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे, 18वीं किस्त अक्तूबर 2024 में जारी हुई थी और इसके चार महीने के अंतराल पर 19वीं किस्त फरवरी 2025 में जारी हुई। ऐसे में माना जा रहा है कि 20वीं किस्त जून में जारी हो सकती है क्योंकि 20वीं किस्त के चार महीने का समय जून में पूरा हो रहा है।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ कौन-कौन ले सकता है?
पीएम किसान सम्मान निधि पात्रता मानदंड
छोटे और सीमांत किसान पीएमकेएसएनवाई के लिए पात्र हैं। जिन किसान परिवारों के पास कृषि योग्य भूमि है, वे इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। लाभार्थी भारतीय नागरिक होना चाहिए।
आधार नंबर से पीएम किसान 2000 रुपए ऑनलाइन कैसे चेक करें?
PM Kisan Payment Status Check करने के लिए सबसे पहले आपको PM Kisan के ऑफिसियल वेबसाइट – https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है
“ Farmer Corner” या “किसान क्षेत्र” सेक्शन में जाएं।\
“AAdhar नंबर से स्थिति जांचें” या समर्थन करने वाला समान विकल्प चुनें। …
आपकी पीएम किसान भुगतान स्थिति प्रदर्शित होगी।
पीएम किसान रजिस्ट्रेशन का स्टेटस कैसे चेक करें?
पीएम किसान लाभार्थी का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहलेआधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां “Farmers Corner” में उपलब्ध “Know Your Status” विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद, आपको स्टेटस पेज पर भेजा जाएगा। यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें और “Get Data” बटन पर क्लिक करके अपने स्टेटस की जांच करें।
किसान पोर्टल क्या है?
किसान पोर्टल किसानों के लिए कृषि से संबंधित कोई भी जानकारी लेने के लिए एक मंच है। किसानों के बीमा, कृषि भंडारण, फसलों, कार्यकलापों, बीज, कीटनाशक, कृषि मशीनरी, की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई है। उर्वरकों, बाजार में कीमत, पैकेज, प्रथाओं, कार्यक्रमों, कल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
क्या पति और पत्नी दोनों पीएम किसान के लिए पात्र हो सकते हैं?
इस योजना के तहत लाभ उस व्यक्ति को मिलता है, जिसके नाम पर खेती योग्य जमीन दर्ज है। योजना का उद्देश्य कृषि परिवार को सहायता प्रदान करना है, न कि परिवार के प्रत्येक वयस्क सदस्य को व्यक्तिगत रूप से लाभ देना है। इसलिए, एक ही परिवार के पति और पत्नी दोनों एक साथ पीएम किसान योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं।
नये वर्ष में किसान के लिए किसकी प्राप्ति होती है?
PM Kisan Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। इसका उद्देश्य देश के करोड़ों किसान परिवारों को सीधी आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की राशि तीन बराबर किस्तों में भेजी जाती है।
किसान सम्मान निधि के लिए कौन पात्र नहीं है?
वित्तीय लाभ वाले पेशेवर: डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट, आर्किटेक्ट जैसे पेशेवर जो वित्तीय लाभ में हैं, इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं। सरकारी कर्मचारी: केंद्र या राज्य सरकार के नियमित कर्मचारी और सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारी इस योजना का लाभ नहीं ले सकते।